दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़

– मुखबिर की सूचना पर नहर किनारे चल रहे जुए पर छापा, छह लोग गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। दुद्धी पुलिस ने सोमवार की देर- रात को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डूमरडीहा रेलवे लाइन पुलिया के नीचे नहर किनारे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अचानक छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भागने की कोशिश कर रहे छह लोगों को पकड़ लिया गया।

rajeshswari

पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्तों की गड्डी, 12,320 नकद, चार मोबाइल फोन और 11 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से इस जगह पर जुआ खेल और खिलाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार लोगों में पीर मोहम्मद, असलम, बृजेश कुमार, मकसूद अहमद, लवकुश कुमार और जितेन्द्र सोनी शामिल हैं। सभी की उम्र 19 से 39 साल के बीच है और ये दुद्धी व आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। इस मामले में थाना दुद्धी में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हरिकेश राम आजाद और पुलिस टीम के अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बरामद 11 वाहनों की भी जांच की जा रही है कि वे किसके हैं और वहां कैसे पहुंचे।

इसे भी पढ़े   आग का तांडव:कई आशियाने-गेहूं की फसल जलकर राख,एक गोवंश की मौत

Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *