बिजली कनेक्शन के नाम पर 22 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

बिजली कनेक्शन के नाम पर 22 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन संगठन की टीम ने शुक्रवार को बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए कैंट थाने ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में तैनात जेई सुखदेव रस्तोगी पर एक उपभोक्ता से नए बिजली कनेक्शन के लिए 22 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की थी। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
योजना के तहत शिकायतकर्ता निर्धारित रिश्वत की रकम लेकर अनौला स्थित स्थान पर पहुंचा। जैसे ही जेई ने रुपये अपने कब्जे में लिए, पहले से मौके पर तैनात एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और घटना चर्चा का विषय बन गई।


एंटी करप्शन अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधिवत जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में खलबली मच गई है और कर्मचारियों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

इसे भी पढ़े   पटना : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, छह लोगों की गई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *