फुलवरिया : डिफेंस कॉलोनी की सड़क बदहाल

फुलवरिया : डिफेंस कॉलोनी की सड़क बदहाल

बरसात से पहले मरम्मत की मांग तेज

वाराणसी (जनवार्ता)। फुलवरिया स्थित डिफेंस कॉलोनी की जर्जर सड़क स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने⁰ गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

rajeshswari

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क लंबे समय से खराब अवस्था में है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे पैदल राहगीरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण गड्ढों का अनुमान नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

निवासियों का कहना है कि सड़क की बदहाली की शिकायत कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बरसात शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो क्षेत्रवासियों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए डिफेंस कॉलोनी की सड़क का शीघ्र निरीक्षण कराकर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

इसे भी पढ़े   "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" और "हरित बरेका, स्वस्थ बरेका" के नारों से गूंज उठा बरेका परिसर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *