आम के बगीचे में लटका मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम

आम के बगीचे में लटका मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम

चिरईगांव/कमौली में युवक का आम बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला

चौबेपुर (जनवार्ता) । स्थानीय थाना क्षेत्र में कमौली गांव में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक ने आम के बगीचे में पेड़ की डाल पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान कमौली निवासी पंकज सिंह (पुत्र प्रेम सिंह) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पंकज बुधवार सुबह करीब नौ बजे पशुओं के लिए चारा काटने की बात कहकर घर से बाइक और रस्सी लेकर निकला था। घर से कुछ दूर स्थित आम के बगीचे में पहुंचने के बाद उसने पेड़ की डाल में फंदा डालकर जान दे दी। कुछ देर बाद राहगीरों ने शव को लटकते देखा और परिजनों को सूचना दी।चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।पंकज दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, जबकि छोटा भाई दिल्ली में नौकरी करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ है। पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। युवक की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सहारनपुर : डायमंड शोरूम से करोड़ों की चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *