परेड कोठी में हवाई फायरिंग, दहशत

परेड कोठी में हवाई फायरिंग, दहशत

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में बुधवार देर रात बुलेट सवार एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 2:10 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, टवेरा वाली गली स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में देर रात पहुंचे युवक ने कथित तौर पर तमंचे से हवा में फायरिंग कर दी और भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। रोडवेज पुलिस चौकी के कार्यवाहक प्रभारी प्रशांत कुमार बंधु ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे मारपीट का विवाद सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने एस आई आर कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *