वक्फ संपत्ति पर कब्जे के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार

वक्फ संपत्ति पर कब्जे के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। चौक थाना पुलिस ने वक्फ संपत्ति पर कथित रूप से धोखाधड़ी कर कब्जा करने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतगंज थाना क्षेत्र के आजम निवासी शेख सलीम फाटक के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वक्फ नंबर-294 से संबंधित मस्जिद निसारन खां की संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने काजीपुरा कलां स्थित आराजी संख्या-73 एवं 59, मौजा शहर खास स्थित मकान संख्या डी-50/211 तथा डी-50/61, 61ए के नामांतरण के माध्यम से संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की थी।
मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चौक पुलिस टीम ने गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक पुष्कर दुबे, प्रणव पाण्डेय, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर प्रशासन गंभीर है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही मामले की आगे की जांच भी की जा रही है, ताकि यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आए तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सके।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   “एक शाम महाकाल के नाम” में नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुतियाँ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *