राहुल गांधी का परशुराम स्वरूप में दुग्धाभिषेक कर अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

राहुल गांधी का परशुराम स्वरूप में दुग्धाभिषेक कर अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

वाराणसी (जनवार्ता) । कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में समारोह आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए मां गंगा में दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके एक हाथ में परशु (फरसा) और दूसरे हाथ में संविधान की प्रति दर्शाई गई।

rajeshswari

कार्यक्रम में बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गंगा तट पर पुष्प अर्पित किए तथा मोतीचूर के लड्डुओं से बने विशेष केक को काटकर जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मंदिरों में भी राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए पूजा-अर्चना की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन पार्टी की एकजुटता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी लगातार आम जनता और कमजोर वर्गों की आवाज उठाते रहे हैं।

वहीं, राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में प्रस्तुत किए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। समर्थकों ने इसे सम्मान और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति बताया, जबकि विरोधियों ने इस पर आपत्ति जताई।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वाराणसी में हुए इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े   सदर बाजार मेले में खोए दो मासूम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *