टीजीटी परीक्षा में साल्वर बैठाने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

टीजीटी परीक्षा में साल्वर बैठाने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

वाराणसी। चेतगंज पुलिस ने टीजीटी परीक्षा में वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह के दो और वांछित सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र कुमार (31 वर्ष) निवासी लिंदकुंड, थाना उभाव, जनपद बलिया तथा गिरिराज शंकर (41 वर्ष) निवासी बरावां रती पट्टी, थाना भीमपुरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार रात चौकाघाट क्षेत्र से मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि 4 जून को पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज, महमूरगंज में आयोजित टीजीटी परीक्षा में मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर अन्य व्यक्तियों को बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले अमृत राज, छोटू कुमार, नितीश कुमार और दौलत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान धीरेंद्र कुमार और गिरिराज शंकर की संलिप्तता प्रकाश में आई थी।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग कराने और अभ्यर्थियों का चयन कराने के नाम पर रुपये लेते थे। इसके बाद परीक्षा में धांधली कराने का कार्य गिरोह के अन्य सदस्य करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े   मानसिक स्वास्थ्य वर्तमान समय की बड़ी चुनौती : प्रो. आशीष सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *