विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने दिया स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश• पिण्डरा के नेशनल इंटर कॉलेज में भव्य योग दिवस का आयोजन
वाराणसी/पिण्डरा।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पिण्डरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने योगाचार्य देव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में योगाभ्यास कर लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और निरोगी जीवन का संदेश दिया।


सुबह 6 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।
योगाचार्य देव कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद शिथिलीकरण अभ्यास कराया गया। योग सत्र में सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वृक्षासन, वज्रासन सहित कपालभाति एवं विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा, खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा, खंड विकास अधिकारी देवेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, डॉ. जे.पी. दुबे, मंडल अध्यक्ष अशोक गौतम, सुनील दत्त वर्मा, आशीष प्रकाश सिंह, बसंत उपाध्याय, अवधेश सिंह ‘गुल्लू’, अजय पटेल, झगड़ू मिश्रा, रमेश जायसवाल, अतुल रावत (बेलवां), प्रधान जे.पी. पाल, धनंजय सिंह, संतोष सिंह, रामू गुप्ता एवं संदीप राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

