वाराणसी की दीक्षा सिंह बनीं सब-रजिस्ट्रार

वाराणसी की दीक्षा सिंह बनीं सब-रजिस्ट्रार

काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

वाराणसी (जनवार्ता)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में वाराणसी की बेटी दीक्षा सिंह ने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर सब-रजिस्ट्रार (कोऑपरेटिव) पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

rajeshswari

दीक्षा सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस में काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात अनिल कुमार सिंह की पुत्री हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच को दिया। उनका कहना है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और तैयारी ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से निरंतर मेहनत और धैर्य बनाए रखने की अपील की।

परिजनों ने बताया कि दीक्षा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी लगन को दिया। दीक्षा की इस सफलता पर वाराणसी के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और प्रशासनिक क्षेत्रों के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दीक्षा सिंह की यह उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

इसे भी पढ़े   हरदोई : पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *