एक लाख का इनामी बदमाश लल्लन पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई राज्यों में था आतंक

एक लाख का इनामी बदमाश लल्लन पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई राज्यों में था आतंक

वाराणसी के दारोगा पर हमले और चंदौली लूटकांड समेत कई संगीन मामलों में था वांछित

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश और बिहार में कई सनसनीखेज वारदातों में वांछित एक लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह उर्फ लल्लन पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सहारनपुर जिले के सरसावा-नकुर मार्ग पर 21-22 जून की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा और बाद में जिला अस्पताल सहारनपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार लल्लन सिंह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था। वह अपने भाइयों और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, सरकारी हथियार लूट और अन्य गंभीर अपराधों को अंजाम देता था।

लल्लन पर वर्ष 2022 में वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्टल लूटने तथा चंदौली में गोलीबारी कर लूट की घटना को अंजाम देने का भी आरोप था। इसके अलावा उसके खिलाफ सात लोगों की हत्या के मामले दर्ज थे, जिनमें दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड की हत्या भी शामिल है।

उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये तथा चंदौली पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह मुठभेड़ अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान लल्लन का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इसे भी पढ़े   इस्लाम में हज क्यों है इतना अहम,जन्नत के पत्थर को चूमने और शैतान को पत्थर मारने की परंपरा के मायने क्या हैं?

पुलिस का कहना है कि लल्लन सिंह के मारे जाने से कई लंबित संगीन मामलों के खुलासे में मदद मिलेगी और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *