सपा विकास नहीं, उपद्रव की राजनीति करती है, डबल इंजन सरकार ने बदली यूपी की पहचान : योगी

सपा विकास नहीं, उपद्रव की राजनीति करती है, डबल इंजन सरकार ने बदली यूपी की पहचान : योगी

फिरोजाबाद  (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका एजेंडा विकास नहीं, बल्कि समाज को बांटना, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना और उत्सवों को उपद्रव में बदलना रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, माफियागीरी और अराजकता का माहौल था, जबकि आज उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था और विकास के लिए देशभर में पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री सोमवार को फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 81 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इनमें टुंडला की 452 करोड़ रुपये तथा शिकोहाबाद की 206 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।

rajeshswari


उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ‘एक जिला-एक उत्पाद’, ‘एक जिला-एक कुजीन’ और ‘एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज’ जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को नई दिशा दे रही है, जबकि पहले प्रत्येक जिले की पहचान माफियाओं से होती थी। आज उत्तर प्रदेश ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा’ की नीति के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है।


मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद के कांच उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों ने नवाचार के बल पर वैश्विक पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यहां निर्मित कलात्मक उत्पाद देश-विदेश में लोकप्रिय हो रहे हैं और स्थानीय उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों, किसानों और आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसानों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और विरासत दोनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में राम मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम और महाकुंभ जैसे आयोजन प्रदेश की नई पहचान बने हैं।
कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर कामिनी राठौर, विधायक मनीष असीजा, प्रेमपाल सिंह धनगर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरसेवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी विकास गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *