सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया काउंटर से दो लाख उड़ाने वाला शातिर

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया काउंटर से दो लाख उड़ाने वाला शातिर

चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। चेतगंज पुलिस ने दुकान के काउंटर से दो लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी तथा चोरी की रकम से खरीदे गए मोबाइल की रसीद भी बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार 20 जून को एक व्यापारी ने दुकान के काउंटर से दो लाख रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। फुटेज में आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहट निवासी 19 वर्षीय हिमांशु गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 6,350 रुपये नकद तथा चोरी की रकम से खरीदे गए करीब 60 हजार रुपये मूल्य के एप्पल मोबाइल की रसीद बरामद की है। पुलिस अब चोरी की शेष रकम की बरामदगी और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, पानदरीबा चौकी प्रभारी विकास कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सूरज कुमार शाह तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करते  पुलिस ने 9 दलालों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *