लालपुर: बुजुर्ग महिला से छिनैती करने वाले दो गिरफ्तार

लालपुर: बुजुर्ग महिला से छिनैती करने वाले दो गिरफ्तार

बाइक और नकदी बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, 8 हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 16 जून को सत्यम नगर कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार अग्रहरि ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां से पता पूछने के बहाने घर के बाहर सोने का टॉप झपटकर दो युवक फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना लालपुर-पाण्डेयपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए  काशीराम आवास के पीछे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश सोनकर (20 वर्ष) निवासी मुस्तफाबाद, चांदपुर थाना चौबेपुर तथा दीपक पाठक (23 वर्ष) निवासी पचरांव थाना चौबेपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, 8 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक पाठक के खिलाफ पूर्व में चोरी, धोखाधड़ी और गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस के साथ एसओजी प्रभारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   प्रभास को देख बेकाबू हुईं फीमेल फैन,एक्साइटमेंट में मार दिया एक्टर को चांटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *