वीरांगना महारानी दुर्गावती का मनाया गया 463वां बलिदान दिवस

वीरांगना महारानी दुर्गावती का मनाया गया 463वां बलिदान दिवस

गोंड समाज ने विधायक को सौंपा सात सूत्रीय मांगपत्र

वाराणसी( जनवार्ता) । अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा ब्रांच हावड़ा जनपद शाखा वाराणसी के तत्वावधान में बुधवार को आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के वीरभानपुर स्थित कलश वाटिका में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 463वां बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

rajeshswari

इस अवसर पर वक्ताओं ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अतिथियों ने गोंड समाज की समस्याओं के समाधान एवं समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में संगठन के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विजय कुमार गोंड तथा जिलाध्यक्ष मोहन शाह ने आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने गोंड समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन पदाधिकारियों ने रोहनिया विधायक को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में वाराणसी में निवासरत गोंड समाज के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र निर्गत न होने से उन्हें रोजगार एवं अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित होने की समस्या सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन कुलदीप गोंड ने किया। इस अवसर पर अजीत पटेल, मानस सिंह, कन्हैया गोंड, अभिमन्यु सिंह, अमित गोंड, हंसराज गोंड, चंद्र मोहन गोंड, राजकुमार गोंड, अवधेश कुमार गोंड, राजेश कुमार गोंड, मुन्ना, चंदन रावण, राजन गोंड, प्रभाकर गोंड सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बरेका में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *