जीआरपी : 34.56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जीआरपी : 34.56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण तथा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी कैंट और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34.56 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 23,040 रुपये बताई गई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन बनारस के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दक्षिणी छोर पर निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पीठ पर भारी बैग लादे दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान सीतापुर जनपद के रहने वाले 28 वर्षीय सुमित उर्फ सुदामित (पुत्र श्रवण कुमार) तथा अभय जायसवाल (पुत्र रजनीश जायसवाल) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के बैगों से 180-180 मिलीलीटर के 96-96 पाउच ऑफिसर चॉइस व्हिस्की बरामद हुए। कुल 192 पाउच शराब बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर जीआरपी कैंट थाने में मुकदमा संख्या 175/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी कैंट एवं आरपीएफ वाराणसी के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   UP:  पांच करोड़ रुपये के लिए दुल्हन को ही बता दिया पागल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *