बहुजन महापंचायत से दूर रहेंगे कुशवाहा

बहुजन महापंचायत से दूर रहेंगे कुशवाहा

पटना (जनवार्ता)। भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल जारी है। 24 जून को भरत तिवारी के समर्थन में हुई महापंचायत के बाद अब 5 जुलाई को जगदीशपुर में बहुजन महापंचायत आयोजित की जाएगी। आयोजकों का दावा है कि इसका उद्देश्य बहुजन समाज को एकजुट करना और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व को मजबूत करना है।

rajeshswari


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महापंचायत में शामिल होने की घोषणा करते हुए इसे बहुजन एकता का अभियान बताया है। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस आयोजन से दूरी के संकेत देते हुए कहा कि सरकार ने मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया है, इसलिए रिपोर्ट आने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।


कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यदि किसी के पास मामले से जुड़े तथ्य या शिकायत हैं तो उन्हें न्यायिक आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच के आधार पर सच्चाई सामने आ सके।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा आज से, ₹6300 करोड़ की 160 परियोजनाओं की सौगात; अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *