काशी यात्रा में डिंपल यादव और बेटियों की सादगी बनी चर्चा का विषय

काशी यात्रा में डिंपल यादव और बेटियों की सादगी बनी चर्चा का विषय

वाराणसी (जनवार्ता) । समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव हाल ही में अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ, काल भैरव और संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनकी सादगीपूर्ण पारंपरिक वेशभूषा और बेटियों अदिति यादव व टीना यादव का सरल देसी अंदाज लोगों का ध्यान आकर्षित करता नजर आया।

rajeshswari


काशी प्रवास के दौरान डिंपल यादव अलग-अलग अवसरों पर अनारकली सूट और सूती साड़ी में दिखाई दीं। एक अवसर पर उन्होंने सफेद चिकनकारी अनारकली सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा, रुद्राक्ष की माला, लाल बिंदी और हरे-सुनहरे कंगन पहनकर पारंपरिक लुक अपनाया। वहीं दूसरे अवसर पर वह ग्रे रंग के सादे अनारकली सूट में नजर आईं, जिसे उन्होंने सिर पर दुपट्टा और खुले बालों के साथ पूरा किया।


एक अन्य तस्वीर में डिंपल यादव हरे रंग की प्रिंटेड कॉटन साड़ी और हल्के पीले रंग के ब्लाउज में दिखाई दीं। उन्होंने अपने पारंपरिक अंदाज को रुद्राक्ष की माला, कंगन और काले धागे के साथ पूरा किया।


इस दौरान उनकी बेटियां भी सादे सूट में नजर आईं। बिना अधिक आभूषण या आकर्षक मेकअप के उनका सहज और पारंपरिक पहनावा लोगों को पसंद आया। काशी की गलियों में परिवार के साथ घूमने, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने और धार्मिक स्थलों के दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की जा रही हैं।

इसे भी पढ़े   प्रॉपर्टी मार्केट में बूम! Delhi-NCR में सबसे ज्यादा बढ़े घरों के दाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *