बदहाल सड़क पर बच्चों से भरी स्कूल बस धंसी, बड़ा हादसा टला

बदहाल सड़क पर बच्चों से भरी स्कूल बस धंसी, बड़ा हादसा टला

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को सड़क की बदहाली के कारण बच्चों से भरी एक स्कूल बस सड़क में धंस गई। हादसे के दौरान बस एक ओर झुक गई, जिससे उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

rajeshswari



जानकारी के अनुसार, हरि बंधु इंटरनेशनल स्कूल की बस बच्चों को लेकर सिंहपुर मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढों, बिखरी गिट्टियों और कमजोर सड़क किनारे के कारण बस का एक हिस्सा धंस गया। बस के अचानक झुकने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। चालक ने धैर्य और सतर्कता का परिचय देते हुए बस को पलटने से बचा लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद बस काफी देर तक सड़क पर फंसी रही, जिससे मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सिंहपुर मुख्य मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   मारकंडेय महादेव कैथी में गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग,  पुलिस ने पलभर में किया काबू, कोई हताहत नहीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *