वाराणसी के 13 मंडलों में भाजपा की आत्मनिर्भर मंडल बैठक

वाराणसी के 13 मंडलों में भाजपा की आत्मनिर्भर मंडल बैठक

संगठन मजबूत करने पर जोर

वाराणसी (जनवार्ता) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वाराणसी महानगर के सभी 13 मंडलों में मंगलवार को आत्मनिर्भर मंडल बैठकों का आयोजन किया गया। बागेश्वरी मंडल की बैठक महानगर कार्यालय में हुई, जहां महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rajeshswari

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि संगठन की मासिक बैठकें छूटे हुए कार्यों की समीक्षा, कमियों को दूर करने और संगठन को और मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी से सभी पदाधिकारी अपडेट रहें। साथ ही पन्ना प्रमुखों से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में भाजपा महानगर आईटी संयोजक पंकज चतुर्वेदी ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपने मोबाइल के माध्यम से इसे शीघ्र पूरा करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश जायसवाल ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, कांति दीक्षित, प्रमील पांडेय, योगेश वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज : दिनदहाड़े युवती का अपहरण, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया पथराव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *