शादी का झांसा देकर किन्नर से चार साल तक शोषण का आरोप

शादी का झांसा देकर किन्नर से चार साल तक शोषण का आरोप

  मुकदमा दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने हुकुलगंज निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

rajeshswari

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात यजमानी के दौरान हुकुलगंज निवासी अंकित कुमार यादव से हुई थी। आरोप है कि युवक ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मंदिर में शादी करने तथा जीवनभर साथ निभाने का भरोसा देकर उसे अपने झांसे में ले लिया।

आरोप है कि आरोपी ने विश्वास जीतने के बाद आर्थिक शोषण भी शुरू कर दिया। उसने अपने बड़े भाई की शादी का हवाला देकर करीब 4.50 लाख रुपये उधार लिए, जिन्हें वापस नहीं किया। इसके अलावा विभिन्न कार्यों के बहाने भी कई हजार रुपये लिए।

पीड़िता ने बताया कि 20 मई की रात आरोपी ने प्रसाद के नाम पर लड्डू खिलाया, जिसे खाने के बाद वह अचेत हो गई। होश आने पर आरोपी घर से फरार था। जांच करने पर अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण गायब मिले।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे मोबाइल और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने तथा शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इसे भी पढ़े   दालमंडी व्यापारियों ने अजय राय से लगाई गुहार

लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *