अंतरराष्ट्रीय कुराश खिलाड़ी प्रीति पटेल का हुआ सम्मान

अंतरराष्ट्रीय कुराश खिलाड़ी प्रीति पटेल का हुआ सम्मान

वाराणसी  (जनवार्ता)। तजाकिस्तान के दुशांबे में आयोजित एशियन कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति पटेल का शनिवार को आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

rajeshswari

ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल एवं अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने प्रीति पटेल को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने कहा कि मथुरापुर भरथरा गांव की बेटी प्रीति पटेल ने 11 से 15 जून तक दुशांबे में आयोजित एशियन कुराश चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर पूरे आराजी लाइन क्षेत्र, वाराणसी और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि प्रीति संजोई अखाड़े में नियमित अभ्यास करती हैं।

डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रीति की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता काशी के लिए गर्व का विषय है।

सम्मान से अभिभूत प्रीति पटेल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मिले सहयोग पर डॉ. महेंद्र सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कोच अजीत पाल, हरिशंकर प्रजापति, राजेश सिंह, चंद्रमा विश्वकर्मा, अजय पटेल, राजेश पटेल, बंटी पटेल, राहुल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *