विधानसभा अध्यक्ष के बयान के विरोध में सपा का प्रदर्शन, दानदाताओं के सम्मान की उठाई मांग

विधानसभा अध्यक्ष के बयान के विरोध में सपा का प्रदर्शन, दानदाताओं के सम्मान की उठाई मांग

अयोध्या दान प्रकरण पर बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, कहा- सार्वजनिक पदों पर बैठे लोग दें जिम्मेदार बयान



सोनभद्र (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राम-जानकी मंदिर के पास एकत्र होकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हालिया बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष के बयान से दानदाताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और धार्मिक आस्था का अपमान हुआ है। उन्होंने सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों से जिम्मेदारी के साथ बयान देने की मांग की।

rajeshswari



प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का यह कथन कि “जिन लोगों ने अयोध्या में दान नहीं दिया, उनका दान गायब हो गया” दानदाताओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अयोध्या में दानपात्र से कथित चोरी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि सरकार के मंत्री और विधायक स्वयं इस घटना का उल्लेख कर चुके हैं। उनके अनुसार, इस बयान से संत समाज और दानदाताओं में भी नाराजगी है।

सपा नेताओं राजेंद्र मौर्य और मनीष केडिया ने कहा कि अयोध्या जैसे धार्मिक नगर में दानपात्र से चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे आम जनता में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर समाज में धार्मिक आधार पर विभाजन की राजनीति कर रही है। नेताओं ने कहा कि उच्च संवैधानिक और सार्वजनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों को संयमित और तथ्यपरक बयान देने चाहिए।

प्रदर्शन में नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश भारती, जुनैद अंसारी, कामता, प्रमिला, सरोजनी, गीता, सुरेश जायसवाल, राजू पासवान, अनिल विश्वकर्मा और सरजू प्रसाद सहित अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   रामगढ़–शाहगंज मार्ग को स्टेट हाईवे बनाने पर सियासी घमासान, व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *