चंद्रमा सिंह जयंती पर कल पुस्तक विमोचन व काव्यपाठ

चंद्रमा सिंह जयंती पर कल पुस्तक विमोचन व काव्यपाठ

वाराणसी (जनवार्ता)। वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद चंद्रमा सिंह की 93वीं जयंती पर गुरुवार को राजेश्वरी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में राजेश्वरी महिला पीजी कॉलेज, हरहुआ में साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर ‘चंद्रमा सिंह रचनावली’ भाग-दो का विमोचन, परिचर्चा और काव्यपाठ होगा।

rajeshswari


ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहासविद राघवशरण शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. रामानंद राय और मुख्य वक्ता प्रो. इंदीवर होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि एवं कवयित्रियां काव्यपाठ करेंगे।

इसे भी पढ़े   ड्रोन और सीसीटीवी से होगी बकरीद पर निगरानी 
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *