सावन के प्रथम दिन आयुष मंत्री ने बाबा जागेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

सावन के प्रथम दिन आयुष मंत्री ने बाबा जागेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन माह के प्रथम दिवस गुरुवार को प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यकर्ताओं के साथ औसनगंज स्थित गुरु पूर्णसिद्ध पीठ जागेश्वर महादेव मंदिर, पतालपुरी मठ में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

rajeshswari

उन्होंने बाबा जागेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रुद्राक्ष और बेलपत्र अर्पित किए। जिसमें मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र माह है। प्रथम दिवस पर बाबा के दर्शन से उन्हें आत्मिक शांति मिली है। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। आयुष विभाग योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सावन में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा श्रद्धालुओं की सहायता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर के पुजारियों ने मंत्री का अंगवस्त्र और प्रसाद देकर सम्मान किया।

इसे भी पढ़े   27 सेकंड में मासूम की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात; आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *