चौबेपुर : नशे के धंधे में तस्करों ने महिलाओं को बनाया ढाल, योगी-सीपी के सख्त निर्देशों की जमीन पर धज्जियाँ, ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

चौबेपुर : नशे के धंधे में तस्करों ने महिलाओं को बनाया ढाल, योगी-सीपी के सख्त निर्देशों की जमीन पर धज्जियाँ, ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

वाराणसी(जनवार्ता)।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अवैध मादक पदार्थों के विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, वहीं वाराणसी के सीपी मोहित अग्रवाल ने भी कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयाँ कर रही है। समाजसेवियों, व्यापार मंडल और ग्रामीणों का आरोप है कि इन शीर्ष निर्देशों के बावजूद नशे का कारोबार पूरी तरह फल-फूल रहा है और तस्कर अब महिलाओं को अपना हथियार बना रहे हैं।स्थानीय थाना क्षेत्र के आस-पास गांजा, कच्ची शराब और हेरोइन जैसे खतरनाक नशे के निशाने पर अब केवल युवा पीढ़ी ही नहीं, बल्कि पूरा समाज है। यह जानते हुए भी कि नशा सेहत के लिए जहर है और यह खुद व परिवार दोनों को बर्बाद कर देता है, युवा वर्ग नशे के दलदल में फँसता जा रहा है। नशे की बढ़ती माँग को देखते हुए नशीले पदार्थ बेचने वाले गली-गली में डेरा डाले हुए हैं। उनके निशाने पर वे युवा हैं जो अभी जवानी की देहलीज पर कदम रख रहे हैं – पहले उन्हें मौज-मस्ती का झाँसा देकर नशे का शौकीन बनाया जाता है, और फिर जब वे पूरी तरह लती हो जाते हैं, तो उन्हें महँगी पुड़ियाँ बेचकर तस्कर मोटा मुनाफ़ा कमाते हैं। अब तस्कर धीरे-धीरे महिलाओं को भी इस धंधे से जोड़ रहे हैं, जिससे इस गिरोह की पहुँच और भी गहरी हो गई है और उन्हें पकड़ना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है।यही वजह है कि नई पीढ़ी के युवा रोज नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। नशाखोरी का शिकार हुआ युवा न सिर्फ अपनी सेहत, बल्कि अपनी शोहरत, कमाई और इज्जत तक को दाँव पर लगा देता है। उसकी यह आदत पूरे परिवार को बर्बादी की कगार पर पहुँचा देती है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में हेरोइन, गांजा और अवैध कच्ची शराब का जाल बिछा हुआ है, और तस्कर पुलिस की आँखों में धूल झोंककर धड़ल्ले से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। नए खुलासे के अनुसार, अब महिलाएँ भी इस धंधे में सक्रिय हो रही हैं, जिससे पकड़े जाने का खतरा कम हो गया है और कारोबार और भी आसानी से फल-फूल रहा है।इसके बावजूद जब कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो रही, तो गाँव-गली में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते यह न रोका गया, तो यह क्षेत्र उजड़े पंजाब की तरह बनने में देर नहीं लगेगी। प्रशासन की नींद और मूकदर्शकता पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों का सवाल है ,जब मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर तक सख्त आदेश दे रहे हैं, तो ज़मीन पर ये तस्कर इतने निर्भीक क्यों हैं?

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बलरामपुर : CM योगी ने विकास की सौगात के साथ दी दंगाइयों को कड़ी चेतावनी

व्यापार मंडल जिला महामंत्री सोनू सेठ (निवासी चौबेपुर) ने कहा कि यहाँ का युवा नशे की गर्त में डूबता जा रहा है। हेरोइन जैसी महँगी नशा पूरे परिवार की खुशियाँ चट कर रही है। यह चिंता का सबसे बड़ा विषय है कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को इस धंधे में उतारना और भी गंभीर चिंता का विषय है और इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम व सीपी के आदेशों को जमीन पर उतारने के लिए पुलिस को और सक्रिय होना होगा।

समाजसेवी अजय सिंह चंदेल (निवासी देवलपुर) ने कहा कि पत्रकार, पुलिस और समाज – सभी को एकजुट होकर नशे के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा। जब तक हर वर्ग नशे के खिलाफ नहीं उठेगा, यह कुरीति खत्म नहीं होगी। इसके लिए नगरवासियों को एक साथ आकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई की माँग करते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर तस्कर जो खेल खेल रहे हैं, वह बहुत खतरनाक है। अगर ऐसा चलता रहा तो नशा हर घर में पहुँच जाएगा।

मुनारी निवासी व्यापार उपाध्यक्ष मुनारी विशाल सेठ ने कहा कि देश के भविष्य कहे जाने वाले युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना और परिवार का सर्वनाश कर रहे हैं। यदि अवैध कारोबार पर लगाम न लगी, तो आने वाला समय बहुत भयावह होगा। अब तो महिलाएँ भी इस कारोबार में शामिल हो रही हैं, यह समाज के पतन की शुरुआत है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से गुजारिश की कि वे ज़मीनी हालात पर ध्यान दें।

इसे भी पढ़े   मार्जिन मनी ऋण घोटाले में फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

मुनारी निवासी रामचंद्र राजभर ने आँखों में नमी के साथ कहा कि हेरोइन के नशे ने यहाँ के घरों को तबाह कर दिया है। जब तक हेरोइन बिक्रेताओं का जड़ से सफाया नहीं होगा, तब तक कितने मासूम बच्चे और युवा इस अँधेरे में खोते रहेंगे – इसका कोई ठिकाना नहीं। महिलाओं के इस धंधे में आने से अब और भी मुश्किल हो गई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, वरना हालात काबू से बाहर हो जाएँगे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *