सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप रिंग रोड पर रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक के किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकराने के कारण ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया।

rajeshswari

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रामतेज यादव (35) पुत्र रामचरण यादव, निवासी नवगवन, धनपतगंज, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। चालक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़: हत्यारे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल,  समेत तीन गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *