जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार

जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार

12,440 नकद और ताश के पत्ते बरामद

वाराणसी  (जनवार्ता)। कपसेठी पुलिस ने जुआ के खिलाफ अभियान चलाते हुए ग्राम गजेपुर में छापेमारी कर छह लोगों को ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, फड़ से 11,400 नकद तथा आरोपियों की तलाशी में 1,040 बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार रविवार को उपनिरीक्षक मधुसूदन त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ कपसेठी बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गजेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल दबिश देकर पुलिस ने झिंगुरी पटेल, श्यामसुन्दर राजभर, अजय वर्मा, संजय पटेल, बच्चेलाल तथा इन्द्रजीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

मौके से बरामद नकदी और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य के निर्देशन में चौकी प्रभारी कालिका धाम उपनिरीक्षक मधुसूदन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक शशांक राय, आरक्षी राम आशीष तथा आरक्षी मिथिलेश की प्रमुख भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   घर में घुसकर 40 लाख के गहनों की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *