लोहिया महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

लोहिया महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

वाराणसी (जनवार्ता)। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भैरवतालाब में रविवार को “नशा मुक्त युवा : विकसित भारत” विषय पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

rajeshswari

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं हवन-पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह तोयज ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं नशामुक्त रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्रों ने जनजागरूकता रैली और साइकिल रैली निकालकर लोगों को नशा छोड़ने का संदेश दिया। इसके अलावा योगाभ्यास और सेमिनार का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह तोयज एवं प्राचार्या प्रो. सुमनलता देवी ने संयुक्त रूप से की। संचालन प्रो. रणधीर सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. बृजेश जायसवाल और डॉ. कृपा शंकर पाठक ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में प्रो. नरेंद्र नारायण राय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार ज्ञापित किया।

इसे भी पढ़े   पद्म विभूषण पं. छन्नूलाल मिश्रा के निधन पर पुलिस आयुक्त ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *