सावन के प्रथम सोमवार पर पारंपरिक झंडे के साथ यादव बंधुओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

सावन के प्रथम सोमवार पर पारंपरिक झंडे के साथ यादव बंधुओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा समिति के नेतृत्व में हजारों यादव बंधुओं ने पारंपरिक झंडे के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक एवं स्पर्श दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया।

rajeshswari

जलाभिषेक यात्रा की शुरुआत केदार घाट से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर हंडा, गगरा और कलश में गंगाजल भरा। पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सबसे पहले गौरी केदार मंदिर में अर्धनारीश्वर स्वरूप भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा मदनपुर, जगमबाड़ी और गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंची। वहां पुनः स्नान के बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर पारंपरिक मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’, सहसंयोजक प्रकाश यादव, कैलाश यादव, दिनेश यादव ‘पप्पू’ और विनय यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा का गोदौलिया पर समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव एवं महापौर अशोक तिवारी ने स्वागत किया।

जिला प्रशासन द्वारा समिति को आधे घंटे के लिए गर्भगृह में स्पर्श दर्शन एवं जलाभिषेक की विशेष अनुमति प्रदान की गई, जिसके दौरान बड़ी संख्या में यादव समाज के श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्रा में सीताराम यादव, इंजीनियर अशोक यादव, रमेश यादव, पारस यादव, शिवांशु यादव, राकेश यादव, डॉ. रवि यादव, आनंद यादव, विनीत यादव, मनोज यादव, सुबोध यादव, इंजीनियर अनिल यादव, मुकेश यादव, प्रधान विकास यादव, नीरू यादव, राजकुमार यादव, भानुश्री सहित हजारों श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा में पारंपरिक ध्वज दुर्गा यादव के पुत्र राजू यादव द्वारा धारण किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

इसे भी पढ़े   ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *