कौरौती में शराब ठेका हटाने की मांग, महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कौरौती में शराब ठेका हटाने की मांग, महिलाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। लोहता क्षेत्र के कौरौती गांव में देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं का आरोप है कि शराब की दुकान के आसपास आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

rajeshswari

महिलाओं ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शराब की दुकान के आसपास शराब पीने के बाद कुछ लोग आपस में विवाद करते हैं और राह से गुजरने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां भी करते हैं। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और स्थानीय परिवारों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

महिलाओं के मुताबिक, शाम के समय शराब की दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ जाता है, जिससे लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिलाधिकारी से शराब की दुकान की जांच कराकर उसे आबादी और संवेदनशील स्थान से हटाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   तेज धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों को मिले एक हजार छाते
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *