डीसीपी प्रमोद कुमार को साइबर मुख्यालय लखनऊ में मिली नई जिम्मेदारी

डीसीपी प्रमोद कुमार को साइबर मुख्यालय लखनऊ में मिली नई जिम्मेदारी

शासन ने 35 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें वाराणसी के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विनीत भटनागर को हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया है। तबादलों में पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

rajeshswari

तबादला सूची के अनुसार चारू निगम को एसपी, 112 से पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर स्थानांतरित किया गया है। रवि शंकर निगम को गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर भेजा गया है।

इसके अलावा राजेश कुमार पांडेय को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज भेजा गया है। सोनम कुमार को आगरा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज और रविंद्र कुमार को कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है।

अतुल शर्मा-द्वितीय को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, जबकि नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची में लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत कई स्थानों के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

इसे भी पढ़े   प्रेमिका के पिता को फंसाने के चक्कर में LLB छात्र ने दी कचहरी और वकील को बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *