‘जेल चलो’ आंदोलन की तैयारी तेज, किसान-मजदूर संगठनों ने गांव-गांव बांटे पर्चे

‘जेल चलो’ आंदोलन की तैयारी तेज, किसान-मजदूर संगठनों ने गांव-गांव बांटे पर्चे

राजातालाब (जनवार्ता)। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित 10 अगस्त के “जेल चलो” आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान सभा, खेत मजदूर संगठन, सीटू (CITU) समेत विभिन्न किसान-मजदूर संगठनों ने सोमवार को आराजी लाइन विकासखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जुलूस निकालकर पर्चे वितरित किए गए और अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई।

rajeshswari

अभियान के तहत ओदार, बीरभानपुर, मेंहदीगंज, हरिहरपुर, सजोई, सरौनी, लहिया, भतसार, कपरफोरवा बाजार, महमदपुर, चकरा और परमंदापुर सहित विभिन्न गांवों में लोगों से संपर्क कर 10 अगस्त को वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पहुंचने का आह्वान किया गया।

किसान सभा के संयुक्त मंत्री डॉ. शिव शंकर शास्त्री ने कहा कि आंदोलन सरकार द्वारा किसानों की कथित जबरन भूमि अधिग्रहण नीति, महंगाई और श्रम कानूनों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के माध्यम से स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर रोक, मनरेगा को प्रभावी ढंग से लागू करने, न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, किसानों की फसलों को नीलगायों से सुरक्षा दिलाने सहित विभिन्न मांगें उठाई जाएंगी।

जनसंपर्क अभियान में लालमणि वर्मा, सागर प्रसाद सिंह, कल्लू राम, गुदरी, बेचन प्रसाद, श्यामा प्रसाद, श्याम नारायण, लालचंद्र, माता प्रसाद, अली अहमद, कमला प्रसाद, गौरी शंकर, मिठाई लाल, अरविंद मौर्य, अलगू राम शास्त्री, सुजीत पटेल, सज्जन पटेल समेत अनेक किसान एवं मजदूर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   टायर फटने से अनियंत्रित स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *