सावन के प्रथम सोमवार पर किशोरी कुछ ही घंटों में बरामद

सावन के प्रथम सोमवार पर किशोरी कुछ ही घंटों में बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के प्रथम सोमवार पर वाराणसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज़ होकर चली गई 17 वर्षीय किशोरी को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से परिवार में खुशी लौट आई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, थाना भेलूपुर क्षेत्र के शंकुल धारा पोखरा निवासी प्रीति राजभर (17), पुत्री स्वर्गीय राजू राजभर, किसी बात से नाराज़ होकर घर से चली गई थी। परिजनों की सूचना मिलते ही खोजवा चौकी पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप किशोरी को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसकी माता एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर उसकी माता भावुक हो गईं। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने खोजवा चौकी प्रभारी एवं पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली ने उनके परिवार को बड़ी राहत दी।

इसे भी पढ़े   धारवाड़ में डॉक्टर की अपार्टमेंट में मिली लाश, 8 वर्षीय बेटा घायल, पत्नी सुरक्षित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *