स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत

स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के पहाड़िया-बेला मार्ग पर परशुरामपुर के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार संजय राजभर (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

rajeshswari


चोलापुर के नवापुरा निवासी संजय राजभर मजदूरी के लिए साइकिल से पहाड़िया नई बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना से नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया और सरकारी सहायता की मांग की। सूचना पर एसीपी विनय कुमार द्विवेदी व एसडीएम नीतू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   कार्डियक अरेस्ट से प्रतीक यादव की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *