‘मनवा के हमरा बनारस बना दऽ’ गीत रिलीज

‘मनवा के हमरा बनारस बना दऽ’ गीत रिलीज

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रावण मास के अवसर पर महादेव और काशी की आध्यात्मिक महिमा पर आधारित भोजपुरी भक्ति गीत ‘हे भोले बाबा, मनवा के हमरा बनारस बना दऽ’ भोजपुरी आईटी सेल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।

rajeshswari

गीतकार मनोज ‘भावुक’ ने बताया कि यह गीत काशी की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को समर्पित है। गीत में काशी विश्वनाथ मंदिर, मणिकर्णिका घाट तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे प्रतीकों के माध्यम से जीवन का आध्यात्मिक संदेश दिया गया है। गीत को सुरभि कश्यप और अर्जुन पांडेय ने स्वर दिया है, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा का है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: सामने घाट पर गंगा सफाई से स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *