नासी की सदस्यता के लिए बीएचयू के तीन शिक्षकों का चयन

नासी की सदस्यता के लिए बीएचयू के तीन शिक्षकों का चयन

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के तीन संकाय सदस्यों का वर्ष 2026 के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज़, इंडिया (नासी), प्रयागराज की प्रतिष्ठित सदस्यता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

rajeshswari


बीएचयू के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव प्रताप सिंह और वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार वर्मा का चयन ‘कृषि एवं पादप विज्ञान’ श्रेणी में हुआ है। वहीं, सेंटर फॉर एक्सपेरिमेंटल मेडिसिन एंड सर्जरी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विभव गौतम को ‘जैव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी’ श्रेणी में नासी की सदस्यता के लिए चुना गया है।
विश्वविद्यालय ने इसे अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में बीएचयू की निरंतर प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रमाण बताया है।

इसे भी पढ़े   कर्ज में डूबे शिक्षक ने थामी पिस्टल, सीएससी संचालक से लूट का प्रयास विफल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *