विरोध के बाद गड्ढों की घेराबंदी

विरोध के बाद गड्ढों की घेराबंदी

वाराणसी (जनवार्ता)। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली के मुख्य मार्ग पर खुले गड्ढों को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर निगम ने बुधवार को बांस-बल्ली लगाकर घेराबंदी कर दी। मंगलवार को स्थानीय नेता अमन पटेल के नेतृत्व में लोगों ने गड्ढे में उतरकर प्रदर्शन किया था।

rajeshswari


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता, जिससे राहगीरों और मवेशियों के हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के दौरे के समय लगाई गई अस्थायी घेराबंदी बाद में हटा दी गई थी। विरोध के बाद निगम ने दोबारा सुरक्षा व्यवस्था की है।

इसे भी पढ़े   शादी का झांसा, 5 दिन साथ रही और ₹30 हजार-गहने लेकर फरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *