एनवीएस स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

एनवीएस स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना कपसेठी पुलिस ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार बुधवार को मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमण और सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एनवीएस (नवोदय विद्यालय) स्कूल, कपसेठी के पास एक युवक आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील इशारे कर रहा है तथा फब्तियां कसकर उन्हें परेशान कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान छोटू पुत्र नखड़ू, निवासी ग्राम नेहावनीपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने एसआईआर अभियान का मंडुवाडीह में किया औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *