प्रधानाध्यापक पर सहायक शिक्षक ने मारपीट का लगाया आरोप

प्रधानाध्यापक पर सहायक शिक्षक ने मारपीट का लगाया आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। सेवापुरी विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक में तैनात सहायक शिक्षक सत्य प्रकाश पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक रमेश कुमार त्रिपाठी पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। शिक्षक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को लिखित शिकायत के साथ घटना का वीडियो भी सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने के बाद प्रधानाध्यापक ने सहायक शिक्षक का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया। विरोध करने पर कथित रूप से उनके साथ अभद्रता की गई और मारपीट करते हुए थप्पड़ मारे गए। शिक्षक का दावा है कि घटना का जीपीएस युक्त वीडियो उनके पास साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है।
खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी एसटीएफ ने पंजाब से दबोचा एक लाख का इनामी बदमाश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *