सड़क हादसे में अतीक के बेटे अबान की मौत

सड़क हादसे में अतीक के बेटे अबान की मौत

झांसी (जनवार्ता)। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार सुबह झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। हादसे में कार चालक सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य साथी घायल हो गए।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार के दौरान अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि घायलों ने सड़क पर ईंट होने की बात भी कही है।

इसे भी पढ़े   मणिकर्णिका चक्रपुष्करिणी तीर्थ पर चला स्वच्छता अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *