जिलाधिकारी संग पुलिस आयुक्त  ने कांवरिया यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी संग पुलिस आयुक्त  ने कांवरिया यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

वाराणसी  (जनवार्ता)। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने खजूरी से चाँदपुर तक कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने मार्ग पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि यह आस्था का महापर्व है और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, पार्किंग, यातायात संचालन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय रहें और किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं यातायात पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

इसे भी पढ़े   वकील की रहस्यमयी मौत, कांग्रेस ने हाईकोर्ट जज के तहत जांच की माँग

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया और जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *