सड़क हादसे के बाद बवाल, 10 वाहन फूंके
पटना (जनवार्ता)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी और ट्रैफिक पुलिस चौकी भी फूंक दी।
प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया, फायर ब्रिगेड की टीम को रोक दिया और कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों से भी मारपीट की। सूचना पर नौ थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।


