आदमपुर में सिर कूचकर हत्या, दो घायल
वाराणसी (जनवार्ता)। आदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दुकान के विवाद और पुरानी रंजिश में तीन लोगों पर हमला कर दिया गया। पत्थर से सिर कूचने से रवि चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गणेशू कन्नौजिया और अशोक चौधरी घायल हो गए। तीनों हनुमान फाटक स्थित दुकान के बाहर सो रहे थे।

सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसीपी विजय प्रताप सिंह के अनुसार, दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

