छात्राओं को  दी गई महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

छात्राओं को  दी गई महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता) । मिशन शक्ति अभियान के तहत वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की ओर से छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

rajeshswari

चेतगंज क्षेत्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से शुरू किए गए नए हेल्पलाइन नंबर 9670705555 के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को समझाया गया कि किसी अप्रिय घटना की आशंका होने या सुरक्षा संबंधी परेशानी आने पर समय रहते पुलिस की सहायता ली जा सकती है।

वहीं, सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी मिशन शक्ति के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में करीब 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सवाल पुलिस अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर उसे छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।

इसे भी पढ़े   एजीएस ट्रांजैक्ट पर दिवालियापन की कार्यवाही, बैंकों की एटीएम सेवाएं प्रभावित

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिस की विभिन्न सहायता सेवाओं और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी देकर आत्मविश्वास के साथ किसी भी समस्या का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *