2027 में योगी सरकार की वापसी का लक्ष्य

2027 में योगी सरकार की वापसी का लक्ष्य

हिंदू युवा वाहिनी संगठन विस्तार पर देगी जोर: राकेश श्रीवास्तव

वाराणसी (जनवार्ता)। हिंदू युवा वाहिनी की संगठनात्मक बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का प्रमुख लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनते देखना है। उन्होंने कहा कि संगठन हिंदुत्व, सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।

rajeshswari

राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का पूर्व स्वरूप वर्ष 2017 तक सक्रिय रहा, जबकि वर्ष 2018 में इसका पुनर्गठन कर नए सिरे से संगठनात्मक गतिविधियां शुरू की गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व पदाधिकारी अमरीश सिंह भोला संगठन के पुराने पदाधिकारी रहे हैं, लेकिन वर्तमान में उनका संगठन से कोई संबंध नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी हिंदुत्व और सनातन संस्कृति की रक्षा के साथ राष्ट्रहित के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने देशभर के सनातनी युवाओं से संगठन से जुड़कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर के दिशा-निर्देशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विचारधारा के अनुरूप कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में योगी आदित्यनाथ को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

वाराणसी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव का वाराणसी मंडल प्रभारी भास्कर तिवारी ‘रानू’ ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वहीं जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने मंडल प्रभारी भास्कर तिवारी ‘रानू’ का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर डीसीपी गोमती जोन  ने दिए ठोस सुझाव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *