आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल रोहनिया में HAPPY MANSOON ACTIVITY का आयोजन
वाराणसी (जनवार्ता)। आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल रोहनिया में बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से HAPPY MANSOON ACTIVITY का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्छता, अच्छे व्यवहार और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान MONTHLY BEST ATTENDANCE, MONTHLY BEST DRESS, GOOD CHARACTER, HEALTHY FOOD और BEST HOMEWORK जैसी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके अलावा HAPPY MANSOON ACTIVITY में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की ओर से बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनमें नियमित रूप से स्कूल आने, साफ सुथरी वेशभूषा अपनाने, अच्छे आचरण, स्वस्थ भोजन की आदत और पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रमाण पत्र और मेडल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। सम्मान समारोह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर साधना वर्मा के साथ शिक्षिकाएं प्रियम त्रिपाठी, रीना मैम, सुनीता तिवारी, आयुषी सिंह, ज्योति श्रीवास्तव और ज्योति पाठक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के नगेेश तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
विद्यालय के डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रिंसिपल राकेश तिवारी ने विद्यार्थियों को उनकी नियमित उपस्थिति, बेहतर अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचानने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

