सीआरपीएफ और सृजन न्यास ने किया पौधारोपण

सीआरपीएफ और सृजन न्यास ने किया पौधारोपण

विधायक सौरभ श्रीवास्तव का मनाया जन्मदिन

वाराणसी (जनवार्ता)। 95वीं बटालियन सीआरपीएफ और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

rajeshswari

मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पौधारोपण अभियान में भाग लेने वाले समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और 95वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट आरएस बालापुरकर सहित जवानों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कमांडेंट आरएस बालापुरकर ने कहा कि पर्यावरण को समृद्ध बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि सुगंधा श्रीवास्तव ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पौधारोपण को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। संस्था अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पार्क को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से फलदार एवं फूलदार पौधे लगवाए।

इस दौरान उपस्थित लोगों को नशामुक्ति अभियान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह समेत सैकड़ों समाजसेवियों ने सहभागिता की। वहीं पार्क में केक काटकर विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।

इसे भी पढ़े   भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय का फूंका पुतला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *