दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का भूमिपूजन, निर्माण कार्य का शुभारंभ

दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का भूमिपूजन, निर्माण कार्य का शुभारंभ

विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया भूमिपूजन, ध्वस्तीकरण के बाद अब बदलेगा दालमंडी मार्ग का स्वरूप

वाराणसी (जनवार्ता)।दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की बहुप्रतीक्षित परियोजना का रविवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। शहर दक्षिणी विधायक **डॉ. नीलकंठ तिवारी** ने सुबह आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इसके साथ ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद अब दालमंडी मार्ग के निर्माण और विकास का रास्ता साफ हो गया है।

rajeshswari

परियोजना के तहत दालमंडी मार्ग को चौड़ा कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सड़क के साथ पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, हरियाली तथा भूमिगत यूटिलिटी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों को हटाने की कार्रवाई पहले ही पूरी की जा चुकी है। प्रभावित भवन स्वामियों को मुआवजा दिए जाने के बाद मार्ग को निर्माण के लिए खाली कराया गया। अब भूमिपूजन के साथ परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

दालमंडी मार्ग शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल है। मार्ग चौड़ा होने से यहां यातायात दबाव कम होने के साथ स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। परियोजना पूरी होने के बाद दालमंडी का स्वरूप आधुनिक और व्यवस्थित नजर आएगा।

इसे भी पढ़े   अतिक्रमण नोटिस देने गए लेखपाल पर परिवार ने किया हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *