आशापुर चौकी प्रभारी की तत्परता से बेहोश महिला को मिली समय पर मदद

आशापुर चौकी प्रभारी की तत्परता से बेहोश महिला को मिली समय पर मदद

वाराणसी (जनवार्ता)। तिलमापुर क्षेत्र में सोमवार को किराये के मकान में रहने वाली एक महिला के काफी देर तक कमरा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आशापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीक्षा पाण्डेय तत्काल मौके पर पहुंचीं और महिला को बेहोशी की हालत में पाकर समय रहते सहायता उपलब्ध कराई।

rajeshswari

मकान मालिक कैलाश नाथ मिश्रा के अनुसार, वैशाली (26) अपने पति पंकज कुमार के साथ किराये पर रहती हैं। सोमवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आशंका के चलते पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो महिला अंदर बेहोश मिली। उन्होंने तत्काल प्राथमिक सहायता देते हुए महिला को होश में लाने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे होश आ गया।

महिला ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे और सोमवार को उसका उपवास था। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश हो गई थी। चौकी प्रभारी ने महिला के सारनाथ निवासी रिश्तेदार अवधेश कुमार को सूचना दी। रिश्तेदार के पहुंचने के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पति को भी फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी गई।

चौकी प्रभारी की तत्परता और संवेदनशीलता से महिला को समय पर सहायता मिल सकी। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

इसे भी पढ़े   कोईराजपुर रिंग रोड के किनारे मिला लावारिस शिशु
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *